संदेश

#Nabi #Serat #Muhammad #baat #Nabikiadat लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

2 Piyarai Nabi SWA hamesha sach boltai thai

चित्र
  प्यारे नबी (सल्ल.) कैसे थे? (2) प्यारे नबी (सल्ल.) हमेशा सच बोलते थे Piyarai Nabi SWA kaisai thai  Piyarai Nabi SWA hamesha sach boltai thai  अल्लाह के नबी (सल्ल.) हमेशा सच बोलते थे और झूठ के पास कभी न जाते थे। आपकी पाक ज़बान से कभी कोई ग़लत बात सुनने में नहीं आई, यहाँ तक कि मज़ाक़ में भी कोई झूठी बात आप (सल्ल.) की ज़बान से नहीं निकलती थी। आप (सल्ल.) के दुश्मनों ने आप पर तरह-तरह के आरोप लगाए, मगर आप (सल्ल.) को झूठा कहने की हिम्मत न कर सके। यह तो आप जानते ही है कि अबू जहल आप (सल्ल.) का कितना बड़ा दुश्मन था। वह भी कहा करता था: "मुहम्मद! मैं तुमको झूठा नहीं कह सकता क्योंकि तुमने तो कभी झूठ बोला ही नहीं है, मगर जो बातें तुम कहते हो उनको मैं ठीक नहीं समझता। याद कीजिए उस घटना को जब प्यारे नबी (सल्ल.) ने सफ़ा पहाड़ पर चढ़कर क़ुरैशवालों से यह सवाल किया था, 'अगर मैं तुमसे कहूँ कि इस पहाड़ के पीछे एक फ़ौज आ रही है तो क्या तुम विश्वास करोगे?" सबने एक ज़बान होकर जो जवाब दिया था कि वह आप (सल्ल.) का बात के सच्चे होने की दलील है। बोले, "हाँ ! हम ज़रूर विश्वास करेंगे क्...