संदेश

#Nabi #Serat #Muhammad #baat #Guftgu #Nabikiadat #BaatKaTarika #Ghibat #Burai #NabiSharmilai #Sharmilai #Shy #Sharam #Haya #Pakdamni #NabikiChal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

15 Piyarai Nabi kaisai thai ? Piyarai Nabi SAW Ko Safayi aur Sadgi Pasand thi

चित्र
प्यारे नबी (सल्ल.) कैसे थे (15) प्यारे नबी (सल्ल.) को सफ़ाई और सादगी पसन्द थी Piyarai Nabi SWA kaisai thai ? Piyarai Nabi SAW Ko Safayi aur Sadgi Pasand thai प्यारे नबी (सल्ल.) सफाई, सुथराई और पाकीज़गी का बहुत खयाल रखते थे। इसी लिए तो आप (सल्ल.) ने फरमाया है: "सफ़ाई आधा ईमान है।" एक बार एक व्यक्ति बहुत ही मैले कपड़े पहनकर आपके पास आया तो आप (सल्ल.) ने फ़रमाया, "क्या यह आदमी अपने कपड़े धोने की तकलीफ़ भी नहीं उठा सकता?" एक बार एक खुशहाल (धनवान) व्यक्ति आपके पास आया। वह बहुत ही घटिया कपड़े पहने हुए था। आप (सल्ल.) ने उससे कहा, 'अल्लाह ने तुमको माल और दौलत दी है, उसका इज़हार तुम्हारी ऊपरी हालत से भी होना चाहिए।" मस्जिद की दीवारों पर अगर थूक वगैरा के निशान आप (सल्ल.) देखते तो आप (सल्ल.) को बहुत ख़राब लगता। आप (सल्ल.) खुद छड़ी से खुरचकर उसे साफ़ कर देते। मस्जिद में खुशबू के लिए लोबान वग़ैरा जलाने की हिदायत करते। प्यारे नबी (सल्ल.) ख़ुद भी सादा ज़िन्दगी गुज़ारते थे और सहाबा (रज़ि.) को भी इसी की नसीहत करते। आप (सल्ल.) अपना काम खुद कर लिया करते थे। इस्लाम...

10 Piyarai Nabi SWA bahut taiz chaltai thai

चित्र
 प्यारे नबी स अ व कैसे थे? (10) प्यारे नबी स अ व बहुत तेज़ चलते थे  Piyarai Nabi SWA kaisai thai  Piyarai Nabi SWA bahut taiz chaltai thai प्यारे नबी (सल्ल.) की चाल बहुत तेज़ थी। आप (सल्ल.) चलते तो मज़बूती से क़दम जमाकर चलते। ढीले-ढाले अन्दाज़ में क़दम घसीट कर न चलते। बदन सिमटा हुआ रहता। कुव्वत से आगे क़दम बढ़ाते। आप (सल्ल.) का पाक जिस्म बहुत थोड़ा-सा आगे झुका हुआ रहता। ऐसा मालूम होता कि ऊँचाई से नीचे की तरफ़ आ रहे हों। हज़रत अली (रज़ि.) फ़रमाते हैं कि नबी (सल्ल.) जब चलते तो इस तरह चलते कि जैसे पहाड़ की ढाल पर से उतर रहे हों। आप (सल्ल.) की चाल शराफ़त, बड़ाई और ज़िम्मेदारी के एहसास की जीती-जागती तस्वीर थी। आप (सल्ल.) के चलने का तरीका हमें यह पैग़ाम देता था कि जमीन पर घमण्ड की चाल न चलनी चाहिए। आप (सल्ल.) की रफ़्तार के बारे में हज़रत अबू हुरैरा (रज़ि.) कहते हैं कि "आप (सल्ल.) मामूली रफ़्तार से चलते तब भी हम मुश्किल ही से साथ दे पाते थे।" आप (सल्ल.) का दस्तूर था कि जब सहाबा साथ होते तो आप (सल्ल.) उनको या तो साथ कर लेते या आगे कर दिया करते थे।      ...