12 Nabi SAW Ka Libas Kaisaa Tha?
प्यारे नबी (स अ व) कैसे थे? (12) प्यारे नबी (स अ व) का लिबास कैसा था ? piyarai Nabi SAW Kaisai Thai? Piyarai Nabi SAW Ka Libas Kaisaa Tha? लिबास के बारे में नबी (सल्ल.) का तरीक़ा यह था कि आप (सल्ल.) किसी ख़ास तरह के कपड़े के पाबन्द न थे, बल्कि हर वह कपड़ा जो सतर (वह अंग जिसका खोलना मना हो) को पूरी तरह छुपा सके आप (सल्ल.) इस्तेमाल करते थे। आप (सल्ल.) ने अच्छे से अच्छे कपड़े भी पहने हैं और मामूली से मामूली भी, यहाँ तक कि पैवन्द लगे कपड़े भी पहने हैं। जो लोग परहेज़गारी के ख़याल से अच्छे कपड़े और अच्छे खाने को मना करते हैं, या जो लोग मोटे-झोटे खाने-कपड़े को घमण्ड की वजह से नापसन्द करते हैं, दोनों का तरीक़ा प्यारे नबी (सल्ल.) के तरीक़े से अलग है। नबी (सल्ल.) हमेशा बीच का रास्ता अपनाते थे। अल्लाह के नबी (सल्ल.) ने फ़रमाया, "जो कोई दुनिया में अपनी नेक-नामी के लिए कपड़े पहनेगा (चाहे अच्छा कपड़ा हो या फटा-पुराना हो) आख़िरत (परलोक) में अल्लाह उसे ज़िल्लत और बे-इज़्ज़ती का लिबास पहनाएगा।" आप (सल्ल.) ने यह भी फ़रमाया, "जिस किसी ने घमण्ड से अपने कपड़े का दामन बड़ा रखा, ...