10 Piyarai Nabi SWA bahut taiz chaltai thai

 प्यारे नबी स अ व कैसे थे?
(10) प्यारे नबी स अ व बहुत तेज़ चलते थे 

Piyarai Nabi SWA kaisai thai 

Piyarai Nabi SWA bahut taiz chaltai thai


प्यारे नबी (सल्ल.) की चाल बहुत तेज़ थी। आप (सल्ल.) चलते तो मज़बूती से क़दम जमाकर चलते। ढीले-ढाले अन्दाज़ में क़दम घसीट कर न चलते। बदन सिमटा हुआ रहता। कुव्वत से आगे क़दम बढ़ाते। आप (सल्ल.) का पाक जिस्म बहुत थोड़ा-सा आगे झुका हुआ रहता। ऐसा मालूम होता कि ऊँचाई से नीचे की तरफ़ आ रहे हों। हज़रत अली (रज़ि.) फ़रमाते हैं कि नबी (सल्ल.) जब चलते तो इस तरह चलते कि जैसे पहाड़ की ढाल पर से उतर रहे हों।

आप (सल्ल.) की चाल शराफ़त, बड़ाई और ज़िम्मेदारी के एहसास की जीती-जागती तस्वीर थी। आप (सल्ल.) के चलने का तरीका हमें यह पैग़ाम देता था कि जमीन पर घमण्ड की चाल न चलनी चाहिए।

आप (सल्ल.) की रफ़्तार के बारे में हज़रत अबू हुरैरा (रज़ि.) कहते हैं कि "आप (सल्ल.) मामूली रफ़्तार से चलते तब भी हम मुश्किल ही से साथ दे पाते थे।"

आप (सल्ल.) का दस्तूर था कि जब सहाबा साथ होते तो आप (सल्ल.) उनको या तो साथ कर लेते या आगे कर दिया करते थे।       (जारी है)

आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें

इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C


#Nabi #Serat #Muhammad #baat #Guftgu #Nabikiadat #BaatKaTarika #Ghibat #Burai #NabiSharmilai #Sharmilai #Shy #Sharam #Haya #Pakdamni #NabikiChal


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

3 Piyarai Nabi SWA baat aur wadai Kai pakkai thai

Mariyam Kai betai Esa AS Kai barai mai Muslman ka Kiya Aqida hai