39 Piyarai Nabi SWA Dua Aur ShukrGuzar Banday thai
प्यारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम
(स अ व ) कैसे थे?
(39) प्यारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम
(स अ व ) की दुआएँ उसकी उसकी शुक्रगुज़ारी
Piyarai Nabi SWA kaisai thai
Piyarai Nabi SWA Dua aur Allah ki Shukr Guzari karnai walai Banday thai
जब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) कोई अच्छी चीज़ या किसी को अच्छे हाल में देखते तो यह फ़रमाते:
ماشاءالله لأ قوة إلا بالله
माशा अल्लाहु ला क़ुव्व-त इल्ला बिल्लाह।
“जो कुछ अल्लाह ने चाहा (और) क़ुव्वत तो सिर्फ़ अल्लाह ही की है।"
• जब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) नया कपड़ा पहनते तो यह दुआ पढ़ते:
اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذِيْ كَسَانِيْ هٰذَا وَرَزَقَنِيْهِ مِنْ غَيْرِ حَوْلٍ مِّنِّيْ وَلَا قُوَّةٍ
अलहम्दु लिल्लाहिल्-लज़ी कसानी हाज़ा व-र-ज़-क़-नीहि मिन ग़ैरि हौलिम मिन्नी वला क़ुव्वतिन।
"अल्लाह की तारीफ़ है जिसने मुझे यह लिबास पहनाया और बग़ैर मेरी ताक़त और क़ुव्वत के मुझे ग़ैब से यह अता फ़रमाया।"
• ग़ुस्सा दूर करने के लिए आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) यह पढ़ते:
اعوذباللہ من الشیطان الرجیم
अऊज़ु बिल्लाहि मि-नश-शैतानिर-रजीम।
"मैं अल्लाह की पनाह चाहता हूँ मरदूद शैतान से।"
• जब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) क़ब्रिस्तान जाते तो यह दुआ पढ़ते:
"اَلسَّلاَمُ عَلَیْکُمْ أَھْلَ الدِّیَارِ مِنَ الْمُؤْمِنِیْنَ وَإِنَّا إِنْ شَائَ اللّٰہُ بِکُمْ لَلاَحِقُوْنَ أَسْأَلُ اللّٰہ لَنَا وَلَکُمُ الْعَافِیَۃَ ’’ अस्सलामु अलयकुम अह-लद्दियारि मि-नल मोमिनी-न व इन्ना इंशाअल्लाहु बिकुम लाहिक़ू-न, नस-अलुल्ला-ह लना व लकुमुल आफ़ियह। (मुस्लिम, नसई, इब्ने-माजा, अहमद)
"सलाम हो तुमपर ऐ इस दयार के ईमानवालो! हम यक़ीनन इंशाअल्लाह तुमसे मिलनेवाले हैं। हम अल्लाह से अपने और तुम्हारे लिए आफ़ियत चाहते हैं।" (जारी है)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें