3 Piyarai Nabi SWA baat aur wadai Kai pakkai thai

 प्यारे नबी (सल्ल.) कैसे थे

(3)प्यारे नबी (सल्ल.) वचन के पक्के थे
Piyarai Nabi SWA kaisai thai 
Piyarai Nabi SWA baat aur wadai Kai pakkai thai 


प्यारे नबी (सल्ल.) बात के धनी थे जो वादा कर लेते थे उसे पूरा कर के रहते थे। आप (सल्ल.) के पूरे जीवन में कोई एक घटना भी सामने नहीं लाई जा सकती जिससे वचन पूरा न करना साबित किया जा सके। दोस्त तो दोस्त, दुश्मन भी नबी (सल्ल.) के इस गुण को मानते थे।


इतिहास को देखिए। रूम का बादशाह कैसर अबू सुफियान से मालूम करता है, "क्या मुहम्मद (सल्ल.)ने कभी वादाखिलाफ़ी भी की है?" अबू सुफ़ियान का उत्तर न में सुनकर वह किसी ख़याल में खो जाता है।


हुदैबिया के समझौते की एक शर्त थी कि "कोई मक्का का व्यक्ति अगर मुसलमान होकर मदीना जाएगा तो वापस कर दिया जाएगा।" ठीक उसी समय जब यह समझौता लिखा जा रहा था तो अबू जन्दल (रज़ि.) जंजीरों में जकड़े हुए मक्कावालों की क़ैद से भागकर मदीना आ जाते हैं और अल्लाह के नबी (सल्ल.) को अपनी दुर्दशा दिखाकर फ़रियाद करते हैं। यह दृष्य बहुत ही दर्दनाक और भावुक था। तमाम मुसलमान तड़प उठते हैं और सिफ़ारिश करते हैं, लेकिन नबी (सल्ल.) बहुत इत्मीनान के साथ उनसे कहते हैं चले जाते हैं। ( जारी है )

आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें

इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें

वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

Mariyam Kai betai Esa AS Kai barai mai Muslman ka Kiya Aqida hai