34 Piyarai Nabi SWA ka rawayiya kaisa thaa
प्यारे नबी (स अ व ) कैसे थे?
(34) प्यारे नबी (स अ व ) रावाइय्य कैसा था?
Piyarai Nabi SWA kaisai thai?
Piyarai Nabi SWA ka rawayiya kaisa thaa ?
हज़रत अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) से मालूम किया गया कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का सुलूक अपने साथियों के साथ कैसा था तो उन्होंने जवाब दिया कि—
आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम)
★ हर एक से मुस्कराते हुए मिलते थे।
★ बहुत नर्म मिज़ाज थे, स्वभाव में सख़्ती न थी।
★ सहूलत और आसानी को पसन्द करते थे।
★ कभी ग़लत बात ज़बान से न निकालते थे।
★ किसी में दोष नहीं निकाला करते थे।
★ घमण्ड से बहुत दूर रहते थे।
★ फ़ुज़ूल और बेकार बातों से हमेशा परहेज़ करते थे।
★ न किसी की बुराई करते और न किसी को नीचा समझते थे।
★ किसी के छिपे हुए दोषों को ज़ाहिर करके उसे शर्मिन्दा नहीं करते थे।
★ माल और दौलत का लालच नहीं करते थे, और
★ अगर आपको कोई चीज़ न आती तो उसे छोड़ देते, न उसकी बुराई करते और न दिलचस्पी दिखाते।
कितने अच्छे थे प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम)! (ज़ारी है)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें