40 Piyarai Nabi SWA Khub Dua Aur Azkar padtai thai
प्यारे नबी (स अ व ) कैसे थे?
(40) प्यारे नबी (स अ व ) खुब दुआएं ओर अज़कार पढ़ते थे दुआएँ
Piyarai Nabi SWA kaisai thai
Piyarai Nabi SWA Khub Dua Aur Azkar padtai thai
जब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) नया चाँद देखते तो यह दुआ पढ़ते:
اللّٰهُمَّ أَهِلَّهُ عَلَيْنَا بِالْأَمْنِ وَالْإِيْمَانِ وَالسَّلَامَةِ وَالْإِسْلَامِ رَبِّيْ وَرَبُّكَ اللّٰهُ، هِلَالُ رُشْدٍ وَّخَيْرٍ
अल्लाहुम्-म अहिल्लहू अलैना बिल अमनि वल ईमानि वस्सलामति वल इस्लामि रब्बी व रब्बोकल्लाहिलाहु-हिलालो रुशदिन व ख़ैरिन । (तिरमिज़ी, अहमद)
"ऐ अल्लाह! यह चाँद हमपर अम्न, ईमान और सलामती और इस्लाम के साथ निकाल, भलाई और बेहतरी का चाँद है, मेरा और तेरा रब अल्लाह है।
• हाथ मिलाते वक़्त आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) यह दुआ पढ़ते:
يغفر الله لنا ولكم
यग़फ़िरुल्लाहु लना व लकुम।
"अल्लाह हमारी और तुम्हारी मग़फ़िरत फ़रमाए।"
• आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) किसी के यहाँ दावत में जाते तो खाना खाने के बाद यह दुआ पढ़ते:
اللهم بارك لهم فيما رزقتهم واغفر لهم وارحمهم "
अल्लाहुम-म बारिक लहुम फ़ीमा र-ज़क़-तहुम वग़फ़िर लहुम वर-हमहुम। (मुस्लिम)
"ऐ अल्लाह! इनके रिज़्क़ में बरकत दे और इनको बख़्श दे और इनपर रहम फ़रमा।"
• बारिश शुरू होने पर आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) यह दुआ पढ़ते:
اللَّهُمَّ صَيِّبًا نَافِعًا
अल्लाहुम-म सय्यिबन नाफ़िआ। (अबू-दाऊद)
"ऐ अल्लाह नफ़ा देनेवाली बारिश अता फ़रमा।"
• किसी को रुख़सत करते वक़्त पढ़ते:
اَسْتَوْدِعُ اللّٰهَ دِيْنَكَ وَ اَمَانَتَكَ وَ خَوَاتِيْمَ عَمَلِكَ
असतौ-दिउल्ला-ह दी-न-क व अमा-न-त-क व ख़वाती-म अ-म-लिक। (अबू दाऊद, तिरमिज़ी)
मैं तेरे दीन, तेरी अमानत और तेरे आमाल के अन्जाम को ख़ुदा की हिफ़ाज़त में देता हूँ।"
• तोहफ़ा देनेवाले को आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) यह दुआ देते:
بارك اللهُ في أهلِك ومالِك
बा-र-कल्लाहु फ़ी अहलि-क वमालि-क। (बुख़ारी)
"ख़ुदा तुम्हारे अहलो-अयाल (बाल-बच्चों) और माल में बरकत दे।" (सीरत पर यह सिलसिला पूरा हुआ इन शा अल्लाह जल्द सीरत पर नई सीरीज शुरू की जाएगी।)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें