25 Piyarai Nabi SWA Barabri (Equality) kar bartaw katai thai

प्यारे नबी (स अ व) कैसे थे?
(25)  प्यारे नबी (स अ व) बराबरी का बरताव करते थे

Piyarai Nabi SWA kaisai thai ?

Piyarai Nabi SWA Barabri (Equality) kar bartaw katai thai


अल्लाह के नबी (सल्ल.) की नज़र में अमीर और गरीब, छोटे और बड़े, गुलाम और आक़ा सब बराबर थे आप (सल्ल.) सबके साथ बराबर का सुलूक किया करते थे। आप (सल्ल.) जब सहाबा (रज़ि.) के साथ बैठे होते और कोई चीज़ वहाँ लाई जाती तो बिना किसी फ़र्क के दाईं तरफ़ से उसको बाँटना शुरू कर देते। आप (सल्ल.) अपने लिए भी किसी तरह का कोई फ़र्क पसन्द न करते थे। आप (सल्ल.) हमेशा सबके साथ मिल-जुलकर रहते। दूसरों से हटकर अपने लिए कोई खास जगह भी पसन्द न करते थे। आप (सल्ल.) सबके साथ मिल-जुलकर काम किया करते थे या उनका हाथ बँटाया करते थे।


देख लीजिए, अहज़ाब की जंग के लिए तैयारी हो रही है, मदीना की हिफ़ाज़त के लिए खन्दक खोदी जा रही है। तमाम सहाबा खन्दक़ खोद रहे हैं और मिट्टी ला-लाकर बाहर फेंक रहे हैं, वह देखिए नबी (सल्ल.) भी सबके साथ बराबर के शरीक हैं। पाक बदन मिट्टी से अटा हुआ है, तीन दिन का फ़ाक़ा है मगर फिर भी मुस्तैदी (तत्परता) में कोई कमी नहीं। याद होगा कि मस्जिदे नबवी के निर्माण में भी आप (सल्ल.) मजदूरों की तरह सबके साथ शरीक रहे थे।                   (जारी है)


आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें


इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

4 Piyarai Nabi SWA bad zuban nahi thai

36 Piyarai Nabi SWA ki masnun duaa Azkar