9 Piyarai Nabi SWA Raham Dil thai

प्यारे नबी स अ व कैसे थे?

9 प्यारे नबी स अ व रहमदिल थे


Piyarai Nabi SWA kaisai thai 
Piyarai Nabi SWA Raham Dil thai 


अच्छे अख़्लाक़ की बुनयादी सिफ़ात में से एक सिफ़त रहमदिली है। यह रहमदिली हमें नेकी करने पर उभारती है। यही भावना हमें दूसरों पर अत्याचार करने से रोकती है और अच्छा व्यवहार करने पर उभारती है, बुरे बरताव करने से बचाती है।

प्यारे नबी (सल्ल.) ने फ़रमाया, "जो रहम नहीं करता उसपर रहम नहीं किया जाता, तुम ज़मीनवालों पर रहम करो तो आसमानवाला तुमपर रहम करेगा।"

सिर्फ इनसानों ही के साथ नहीं बल्कि बेज़बान जानवरों पर भी रहम करने का हुक्म दिया गया है। मनोरंजन और खेल के तौर पर जो लोग जानवरों को लड़ाते हैं जिससे वे ज़ख़्मी हो जाते हैं, प्यारे नबी (सल्ल.) ने इसको मना किया है। ज़बह करने से पहले जानवर को पानी पिलाने और छुरी को तेज़ कर लेने की हिदायत दी गई है।

एक बार एक सहाबी चिड़िया के बच्चों को पकड़ लाए। चिड़िया चूँ-चूँ' करती उनके पीछे-पीछे आई। नबी (सल्ल.) ने जब यह देखा तो सहाबी से कहा कि बच्चे को उसके घोंसले में रख आओ।

आइए हम भी अहद करे कि हम हर एक के साथ भलाई और रहम का वरताब करेंगे। (जारी है)



आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें

इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें

वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C


#Nabi #Serat #Muhammad #baat #Guftgu #Nabikiadat #BaatKaTarika #Ghibat #Burai #NabiSharmilai #Sharmilai #Shy #Sharam #Haya #Pakdamni #RahamDil

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

3 Piyarai Nabi SWA baat aur wadai Kai pakkai thai

Mariyam Kai betai Esa AS Kai barai mai Muslman ka Kiya Aqida hai