13 Piyarai Nabi SWA Chink (Sneeze) aur Jamahi (Yawn)

प्यारे नबी (स अ व) कैसे थे?
(13) प्यारे नबी (स अ व) छींक और जमाही (उबासी) कैसे लेते थे ? 

Piyarai Nabi SWA kaisai thai Piyarai Nabi SWA Chink (Sneeze) aur Jamahi (Yawn) kaisai laitai thai


Piyarai Nabi SAW Kaisai Thai ? Piyarai Nabi SAW chink (Sneeze) aur Jamahi  (Ywan) kaisai laitai thai

हज़रत अबू हुरैरा (रज़ि.) से रिवायत है कि जब नबी (सल्ल॰) छींक लेते तो मुँह पर हाथ या कपड़ा रख लेते जिससे या तो आवाज़ बिल्कुल दब जाती या बहुत कम हो जाती। एक और हदीस में है कि "ऊँची जमाही और ऊँची छींक शैतान की तरफ़ से है, अल्लाह इन दोनों को नापसन्द करता है।"


एक बार एक व्यक्ति को आप (सल्ल.) के सामने छींक आई। आप (सल्ल.) ने يرحمك الله “यरहमुकल्लाह" (अल्लाह तुमपर रहम करे) कहा। थोड़ी देर बाद उसे फिर छींक आई तो आप (सल्ल.) ने कुछ नहीं कहा बल्कि फ़रमाया, "इसे जुकाम है।"


सही हदीस में है कि "अल्लाह छींक को दोस्त रखता है और जमाही से नफ़रत करता है (क्योंकि यह काहिली और सुस्ती की निशानी है)। जब छींक आए तो الحمد لله"अल्हमदुलिल्लाह" (अल्लाह का शुक्र है) कहो, दूसरे को छींकते और यह कहते सुनो तो يرحمك الله “यरहमुकल्लाह' (अल्लाह तुमपर रहम करे) कहो, फिर छींकनेवाला जवाब में يهد كم الله ويصلح بأ لكم "यहदीकुमुल्लाहु व युस्लिहु बालकुम" (अल्लाह आपको हिदायत दे और मामलों को ठीक रखे) कहे। (हदीस:बुखारी)

आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें

इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें

वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

4 Piyarai Nabi SWA bad zuban nahi thai

36 Piyarai Nabi SWA ki masnun duaa Azkar