20 Piyarai Nabi SAW Bahut dariya Dil thai dayalo thai

प्यारे नबी (स.अ.व) कैसे थे?
(20) प्यारे नबी (स.अ.व ) बहुत दरियादिल थे Piyarai Nabi SWA kaisai thai Piyarai Nabi SWA Bahut Dariya Dil thai 


Piyarai Nabi SAW Kaisai thai

Piyarai Nabi SAW Bahut dariya Dil thai dayalo thai 

प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) सख़ावत के दरिया थे। सवाल करनेवाले को ख़ाली हाथ वापिस करना आप जानते ही न थे। अगर उस वक़्त आपके पास कुछ न होता तो आगे उसे देने का वादा कर लेते।


एक दिन अस्र की नमाज़ पढ़कर मामूल (नियम) के ख़िलाफ़ आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) घर के अन्दर गए और फिर फ़ौरन वापिस भी आ गए। सहाबा को बहुत हैरत हुई। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उनकी हैरत को दूर करने के लिए कहा, "कुछ सोना घर में पड़ा रह गया था। रात होने को आई, इसलिए उसे ख़ैरात (दान) कर देने को कहने गया था।"


एक बार बहरैन से ख़िराज (लगान) आया, उसमें इतने ज़्यादा रुपए थे कि इससे पहले कभी नहीं आए थे। नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने मस्जिद के सेहन में बैठकर बाँटना शरू कर दिया। शाम होने से पहले ही आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) दामन झाड़कर उठ खड़े हुए।


नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के पास कोई भी खाने-पीने की चीज़ आती, तो आप उसे अकेले नहीं खाते थे, बल्कि तमाम सहाबा को, जो वहाँ मौजूद होते, उसमें शरीक कर लेते थे।   


   (जारी है)


आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें


इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें


*वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

Istaqbal E Ramzan Kaisa ho Roza Kiya hai

1 Piyarai Nabi SWA Baat Kaisai Kartai thai