17 Piyarai Nabi SAW Kaisai thai? Piyarai Nabi SAW Hainaisha achcha soluk kartai thai

प्यारे नबी (स अ व) कैसे थे?
(17) प्यारे नबी (स अ व) हमेशा अच्छा सुलूक करते थे 

Piyarai Nabi SWA kaisai thai Piyarai Nabi SWA Hamesha Achcha Solok Kiya kartai thai 


Piyarai Nabi SAW Kaisai thai?

Piyarai Nabi SAW Hainaisha achcha soluk kartai thai 

नबी (सल्ल.) हर एक से बहुत अख़्लाक़ से मिलते थे। पास बैठे हुए हर व्यक्ति से आप (सल्ल.) इस तरह बोलते थे जैसे सबसे ज़्यादा आप उसी से मुहब्बत करते हैं, और हर व्यक्ति यही महसूस करने लगता कि जैसे नबी (सल्ल.) सबसे ज़्यादा उसी को चाहते हैं।


जब कोई व्यक्ति कोई बात मालूम करता तो आप (सल्ल.) मुस्कराते हुए उसका जवाब देते। जब किसी ख़ानदान या क़बीले का कोई बा-इज़्ज़त आदमी आप (सल्ल.) के पास आता तो उसके पद के लिहाज़ से उसकी इज़्ज़त करते लेकिन दूसरों को नज़र-अन्दाज़ भी नहीं करते थे।


 एक बार नबी (सल्ल.) हज़रत हसन (रज़ि.) को गोद में लिए प्यार कर रहे थे। एक सहाबी ने कहा, "ऐ अल्लाह के रसूल! मैं तो अपनी औलाद का बोसा भी नहीं लेता।" आप (सल्ल.) कहा, अगर अल्लाह तुम्हारे दिल से मुहब्बत को छीन ले तो मैं क्या करूँ।"


 जब नबी (सल्ल.) सहाबा की मजलिस में बैठते तो कभी उनकी तरफ़ पैर न फैलाते। नबी (सल्ल.) मशविरे के मोहताज न थे फिर भी सहाबा से हमेशा सलाह-मशविरे लेते रहते थे। 

       (जारी है)


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

Istaqbal E Ramzan Kaisa ho Roza Kiya hai

1 Piyarai Nabi SWA Baat Kaisai Kartai thai