18 Piyarai Nabi SAW Kaisai thai Piyarai Nabi SAW dosro Kai kaam atai thai

प्यारे नबी (स अ व) कैसे थे?
(18) प्यारे नबी (स अ व) दूसरों के काम आते थे


Piyarai Nabi SAW Kaisai thai? Piyarai Nabi SAW dosro Kai kaam atai thai

 दूसरों के बुरे वक़्त में काम आना, उनकी मदद करने के लिए हर वक़्त तैयार रहना, यह प्यारे नबी (सल्ल.) की एक नुमायाँ खूबी थी, आप (सल्ल.) जनसेवा का नमूना थे।


एक बार हज़रत ख़ब्बाब बिन अरत (रज़ि.) किसी युद्ध में गए हुए थे। उनके घर में कोई और मर्द न था। औरतों को दूध दुहना नहीं आता था। आप (सल्ल.) हर रोज़ उनके घर जाते और दूध दुह आया करते थे।


एक बार प्यारे नबी (सल्ल.) नमाज़ के लिए नीयत बाँधने जा रहे थे कि एक बद्दू  (देहाती) आया। वह आप (सल्ल.) का दामन पकड़कर बोला, " मेरी एक छोटी-सी ज़रूरत रह गई है, मैं भूल जाऊँगा, उसे इसी वक़्त पूरा कर दीजिए।" आप (सल्ल.) उसी वक़्त उसके साथ गए, उसका काम कर दिया और फिर वापस आकर नमाज़ पढ़ी।


विधवाओं और यतीमों, असहाय और लाचार लोगों की मदद करना न आप (सल्ल.) कोई बुराई समझते थे और न ऐसा करने में थकते थे, बल्कि उनकी सेवा करके इत्मीनान, सुकून और खुशी महसूस करते थे। सहाबा (रज़ि.) को भी आप इसकी हिदायत करते रहते थे।    (जारी है)

आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें


इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

3 Piyarai Nabi SWA baat aur wadai Kai pakkai thai

Mariyam Kai betai Esa AS Kai barai mai Muslman ka Kiya Aqida hai