16 Piyarai Nabi SWA Dost ka khayal Rakhtai thai
प्यारे नबी (स.अ.व) कैसे थे?
(16) प्यारे नबी (स.अ.व) दोस्तों का ख़याल रखते थे Piyarai Nabi SWA kaisai thai Piyarai Nabi SWA Dost ka khayal Rakhtai thai
Piyarai Nabi SAW kaisai thai ?
Piyarai Nabi SAW Dosto ka khayal rakhtai thai
नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) अपने साथियों से बहुत मुहब्बत करते थे। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) कहा करते थे कि सच्चा मुसलमान वह है जो अपने दोस्तों से सच्ची मुहब्बत करे और उसके दोस्त उससे मुहब्बत करें। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सीरत को पढ़ने से हमें दोस्ती के बारे में नीचे दी हुई हिदायात मिलती हैं:-
1. हमेशा नेक, शरीफ़ और सच्चे व्यक्ति से दोस्ती करनी चाहिए।
2. दोस्ती सच्चाई के साथ करनी चाहिए, उसमें कोई मतलब या ग़रज़ शामिल न हो।
3. दोस्तों पर भरोसा करना चाहिए। उनके साथ ख़ैरख़ाही और वफ़ादारी का मामला करना चाहिए।
4. दोस्तों की ख़ुशी और दुख-दर्द में हमेशा शरीक रहें और उनसे मुस्कराते हुए मिलें।
5. अगर वे किसी मामले में सलाह माँगें तो ईमानदारी और सच्चे दिल से सलाह दें।
6. दोस्त की तरफ़ से अगर कोई बात मिज़ाज के ख़िलाफ़ भी हो तो ज़बान पर क़ाबू रखें और नर्मी से जवाब दें।
7. अगर किसी बात पर आपस में मतभेद हो जाए तो जल्द ही सुलह-सफ़ाई कर लें।
8. अपनी और अपने दोस्त की अच्छे ढंग से इस्लाह और सुधार की कोशिश करते रहें। (जारी है)
आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें
इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें
https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें