35 Piyarai Nabi SWA Duaa kaisai mangtai thai

प्यारे नबी (अ व स ) कैसे थे?
(35) प्यारे नबी (अ व स) की दुआएँ
Piyarai Nabi SWA kaisai thai?
Piyarai Nabi SWA Duaa kaisai mangtai thai 


    • दुआ सिर्फ़ अल्लाह से माँगिए, हमारी ज़रूरतें सिर्फ़ वही पूरी कर सकता है।


• दुआ इबादत का जौहर (अस्ल) है और इबादत का हक़दार सिर्फ़ अल्लाह है।


• जब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) बिस्तर पर तशरीफ़ ले जाते तो दोनों हथेलियों को जोड़ लेते और सूरा इख़्लास (112), सूरा फ़लक़ (113) और सूरा अन्-नास (114) पढ़कर उनपर फूंकते और अपने जिस्म पर जहाँ तक हो सकता हाथ फेर लिया करते थे। पहले सिर, चेहरे और जिस्म के अगले हिस्से से शुरू करते। इस तरह आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) तीन बार करते।


• आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को जब पाख़ाने जाना होता तो जूता और टोपी पहन लेते और यह दुआ पढ़ते:

 اَللّٰھُمَّ اِنِّیْٓ اَعُوْذُبِکَ مِنَ الْخُبُثِ وَالْخَبَآئِثِ


’(बुख़ारी, मुस्लिम, तिरमिज़ी, इब्ने-माजा)


"ऐ अल्लाह, मैं गन्दगी और गन्दी चीज़ों से तेरी पनाह चाहता हूँ।"


 • जब पाख़ाने से बाहर निकलते तो यह दुआ पढ़ते:


غُفْرَانَكَ اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذِيْ اَذْهَبَ عَنِّي الْاَذَي وَعَافَانِيْ

 (इब्ने-माजा)


"ऐ अल्लाह मैं आप से मग़फ़िरत मांगता हूं, शुक्र है अल्लाह का जिसने मुझसे तकलीफ़ दूर कर दी और आफ़ियत बख़्शी।"  

(जारी है)

आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें


इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

3 Piyarai Nabi SWA baat aur wadai Kai pakkai thai

Mariyam Kai betai Esa AS Kai barai mai Muslman ka Kiya Aqida hai