33 Piyarai Nabi SWA kab aur kaisai sotai thai

प्यारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (स अ व ) कैसे थे?
(33) प्यारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम 

(स अ व ) कैसे सोते थे?

Piyarai Nabi SWA kaisai thai ?
Piyarai Nabi SWA kaisai sotai thai ?

Piyarai Nabi SWA kab sotai thai ?


अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) इशा की नमाज़ से पहले कभी न सोते थे, नमाज़ के बाद सोने की तैयारी करते थे। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) रात में जल्दी सोते और जल्दी उठते थे। सोने से पहले आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) बिस्तर अच्छी तरह झाड़ लेते थे। बिस्तर पर पहुँचकर आप क़ुरआन मजीद का कुछ हिस्सा ज़रूर पढ़ते थे। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया, "जो व्यक्ति सोने से पहले क़ुरआन की कोई सूरा पढ़ता है तो अल्लाह उसके पास एक फ़रिश्ता भेजता है जो जागने तक उसकी हिफ़ाज़त करता है।"


जब नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) सोने का इरादा करते तो दाहिना हाथ अपने दाहिने गाल के नीचे रखकर दाहिनी करवट पर लेटते। पट या बाईं करवट पर लेटने से आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने मना किया और फ़रमाया कि "इस तरह लेटना अल्लाह को नापासन्द है।" सोने से पहले आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) यह दुआ पढ़ते: 

اللّٰھُمَّ بِاسْمِکَ  اَمُوْتُ وَاَحْیَا


"ऐ अल्लाह! मैं तेरे ही नाम से मरता हूँ और तेरे ही नाम से ज़िन्दा रहूँगा।"


जब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) नींद से उठते तो यह दुआ पढ़तेः


اَلْحَمْدُ لِلّٰہِ الَّذِیْٓ اَحْیَانَا بَعْدَ مَآ اَمَاتَنَا وَاِلَیْہِ النُّشُوْرُ


"सब तारीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैं जिसने हमें मरने के बाद ज़िन्दा किया और उसी की तरफ़ जाना है।"        (जारी है)

आलम ए इस्लाम की ख़बर, दीनि ए इस्लाम की मालुमात हासिल करने के लिए चैनल जाॅइन करें


इस पोस्ट को स्वाब ए ज़ारिया समझ कर शेयर करें


https://whatsapp.com/channel/0029Vaoau594IBhLQRejxN3C

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Quran Mein Hazrat Isa Masih Alayhi SalamKa Zikr

Istaqbal E Ramzan Kaisa ho Roza Kiya hai

1 Piyarai Nabi SWA Baat Kaisai Kartai thai