संदेश

36 Piyarai Nabi SWA ki masnun duaa Azkar

चित्र
प्यारे नबी ( स अ व ) कैसे थे?            (36) प्यारे नबी (स अ व) की दुआएं - Piyarai Nabi SWA kaisai thai  Piyarai Nabi SWA ki masnun duaa Azkar   • आप (स अ व)    بسم الله الرحمن الرحيم पढ़कर वुज़ू करना शुरू करते।  • आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) वुज़ू करते हुए यह दुआ पढ़ते: اَللّٰهُمَّ اغْفِرْ لِيْ ذَنْبِيْ وَوَسِّعْ لِيْ فِيْ دَارِيْ وَبَارِكْ لِيْ فِيْ رِزْقِيْ "ऐ अल्लाह, मेरे गुनाहों को बख़्श दे और मेरे घर में मेरे लिए कुशादगी (खुलापन) पैदा कर दे और मेरी रोज़ी में बरकत कर दे।"  • वुज़ू के बाद यह दुआ पढ़ते:  (١) اَشْهَدُ اَنْ لَّاۤ اِلٰهَ اِلَّا اللّٰهُ وَحْدَہٗ لَاشَرِيْكَ لَهٗ وَاَشْهَدُ اَنَّ مُحَمَّدًا عَبْدُ ہٗ وَرَسُولُهٗ "मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद (पूज्य) नहीं, वह अकेला है, उसका कोई साझी नहीं। और मैं गवाही देता हूँ कि मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) उसके बन्दे और रसूल हैं।" (٢) اَللّٰهُمَّ اجْعَلْنِيْ مِنَ التَّوَّابِيْنَ، وَاجْعَلْنِيْ مِنَ المُتَطَهِّرِيْنَ "ऐ अल्लाह मुझे ब...

35 Piyarai Nabi SWA Duaa kaisai mangtai thai

चित्र
प्यारे नबी (अ व स ) कैसे थे? (35) प्यारे नबी (अ व स) की दुआएँ Piyarai Nabi SWA kaisai thai? Piyarai Nabi SWA Duaa kaisai mangtai thai      • दुआ सिर्फ़ अल्लाह से माँगिए, हमारी ज़रूरतें सिर्फ़ वही पूरी कर सकता है। • दुआ इबादत का जौहर (अस्ल) है और इबादत का हक़दार सिर्फ़ अल्लाह है। • जब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) बिस्तर पर तशरीफ़ ले जाते तो दोनों हथेलियों को जोड़ लेते और सूरा इख़्लास (112), सूरा फ़लक़ (113) और सूरा अन्-नास (114) पढ़कर उनपर फूंकते और अपने जिस्म पर जहाँ तक हो सकता हाथ फेर लिया करते थे। पहले सिर, चेहरे और जिस्म के अगले हिस्से से शुरू करते। इस तरह आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) तीन बार करते। • आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को जब पाख़ाने जाना होता तो जूता और टोपी पहन लेते और यह दुआ पढ़ते:  اَللّٰھُمَّ اِنِّیْٓ اَعُوْذُبِکَ مِنَ الْخُبُثِ وَالْخَبَآئِثِ ’(बुख़ारी, मुस्लिम, तिरमिज़ी, इब्ने-माजा) "ऐ अल्लाह, मैं गन्दगी और गन्दी चीज़ों से तेरी पनाह चाहता हूँ।"  • जब पाख़ाने से बाहर निकलते तो यह दुआ पढ़ते: غُفْرَانَكَ اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذِيْ ا...

34 Piyarai Nabi SWA ka rawayiya kaisa thaa

चित्र
प्यारे नबी (स अ व ) कैसे थे? (34) प्यारे नबी (स अ व ) रावाइय्य कैसा था? Piyarai Nabi SWA kaisai thai? Piyarai Nabi SWA ka rawayiya kaisa thaa ? हज़रत अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) से मालूम किया गया कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का सुलूक अपने साथियों के साथ कैसा था तो उन्होंने जवाब दिया कि— आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ★ हर एक से मुस्कराते हुए मिलते थे। ★ बहुत नर्म मिज़ाज थे, स्वभाव में सख़्ती न थी। ★ सहूलत और आसानी को पसन्द करते थे। ★ कभी ग़लत बात ज़बान से न निकालते थे। ★ किसी में दोष नहीं निकाला करते थे। ★ घमण्ड से बहुत दूर रहते थे। ★ फ़ुज़ूल और बेकार बातों से हमेशा परहेज़ करते थे। ★ न किसी की बुराई करते और न किसी को नीचा समझते थे। ★ किसी के छिपे हुए दोषों को ज़ाहिर करके उसे शर्मिन्दा नहीं करते थे। ★ माल और दौलत का लालच नहीं करते थे, और ★ अगर आपको कोई चीज़ न आती तो उसे छोड़ देते, न उसकी बुराई करते और न दिलचस्पी दिखाते। कितने अच्छे थे प्यारे नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम)!                          (ज़ारी है)

33 Piyarai Nabi SWA kab aur kaisai sotai thai

चित्र
प्यारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (स अ व ) कैसे थे? (33) प्यारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम  (स अ व ) कैसे सोते थे? Piyarai Nabi SWA kaisai thai ? Piyarai Nabi SWA kaisai sotai thai ? Piyarai Nabi SWA kab sotai thai ? अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) इशा की नमाज़ से पहले कभी न सोते थे, नमाज़ के बाद सोने की तैयारी करते थे। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) रात में जल्दी सोते और जल्दी उठते थे। सोने से पहले आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) बिस्तर अच्छी तरह झाड़ लेते थे। बिस्तर पर पहुँचकर आप क़ुरआन मजीद का कुछ हिस्सा ज़रूर पढ़ते थे। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फ़रमाया, "जो व्यक्ति सोने से पहले क़ुरआन की कोई सूरा पढ़ता है तो अल्लाह उसके पास एक फ़रिश्ता भेजता है जो जागने तक उसकी हिफ़ाज़त करता है।" जब नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) सोने का इरादा करते तो दाहिना हाथ अपने दाहिने गाल के नीचे रखकर दाहिनी करवट पर लेटते। पट या बाईं करवट पर लेटने से आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने मना किया और फ़रमाया कि "इस तरह लेटना अल्लाह को नापासन्द है।" सोने से पहले आप (सल्लल्लाहु...